Home / Events / सकिपा ने मनाई स्वामी विवेकानन्द की जयंती……

सकिपा ने मनाई स्वामी विवेकानन्द की जयंती……

स्वामी विवेकानंद भारतीय संस्कृति, सभ्यता और संस्कार के युग नायक थे…. मुन्नालाल तिवारी

समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में सोमवार को सिराथू ब्लॉक के ग्राम जवई पड़री में पार्टी जिलाध्यक्ष मुन्ना लाल तिवारी ने स्वामी विवेकानन्द की जयंती मनाई। इस अवसर पर पार्टी जिलाध्यक्ष मुन्ना लाल तिवारी ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे नमन किया। साथ ही उनकी प्रतिमा पर लड्डू खिलाकर उन्हे याद किया।
इस अवसर पर मुन्ना लाल तिवारी ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द ने भारतीय संस्कृति के नव जागरण के लिए महान कार्य किए। उन्होंने आधुनिक युग में महान भारतीय संस्कृति, सभ्यता और संस्कार के नव जागरण के लिए दुनिया के कई देशों को परिचय कराया। वे महान भारतीय संस्कृति, सभ्यता और संस्कृति के युग नायक थे। इस अवसर पर सुरेंद्र पांडेय, राम शंकर तिवारी, नीरज दुबे, पवन कुमार आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट : मुज़फ्फर

[post-views]
Share
Now