Home / Events / चित्रकूट -जिलाधिकारी के निर्देशों के बाद जागा नगर पालिका परिषद कर्वी, गणेश बाग के कूड़ा के ढेरों की हुई साफ-सफाई

चित्रकूट -जिलाधिकारी के निर्देशों के बाद जागा नगर पालिका परिषद कर्वी, गणेश बाग के कूड़ा के ढेरों की हुई साफ-सफाई

चित्रकूट – जिलाधिकारी चित्रकूट पुलकित गर्ग द्वारा निरीक्षण के दौरान गणेश बाग मार्ग पर भारी मात्रा में डाले गए कूड़ा को तत्काल प्रभाव से साफ कराते हुए मार्ग को साफ एवं स्वच्छ रखने हेतु अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद चित्रकूट धाम को निर्देश दिए गए। जिसमें नगर पालिका द्वारा अपनी टीम एवं जेसीबी संसाधन आदि लगा करके वहां की विशेष सफाई कराते हुए गणेश बाग मार्ग को कूड़ा मुक्त क्षेत्र बनाया गया है, तथा नगर पालिका कर्मी एवं जो भी संस्थान वहां पर कूड़ा डालते हैं उनको सख्त हिदायत दी गई है कि भविष्य में उक्त स्थान पर कूड़ा न डाले। गणेश बाग पर्यटन स्थल को जाने वाले पर्यटकों को मार्ग स्वच्छ एंव साफ सुथरा मिले।

संजय मिश्रा

[post-views]
Share
Now