Home / Updates / पुलिस कार्यालय स्थित दुर्गा भाभी सभागार में “यक्ष एप” के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ने की गोष्ठी आयोजित…..

पुलिस कार्यालय स्थित दुर्गा भाभी सभागार में “यक्ष एप” के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ने की गोष्ठी आयोजित…..

कौशाम्बी/ आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय कौशाम्बी स्थित दुर्गा भाभी सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार सिंह द्वारा जनपद के समस्त थानों के सीसीटीएनएस प्रभारी एवं संबंधित कर्मियों के साथ यक्ष एप के संबंध में गोष्ठी आयोजित की गई।
गोष्ठी के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा यक्ष एप के प्रभावी उपयोग, डाटा की शुद्धता, समयबद्ध प्रविष्टि, तकनीकी त्रुटियों से बचाव तथा एप के माध्यम से कार्य प्रणाली को अधिक पारदर्शी एवं सुदृढ़ बनाने के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
साथ ही सभी सीसीटीएनएस प्रभारियों को निर्देशित किया कि यक्ष एप पर समस्त प्रविष्टियां अद्यतन, सही एवं निर्धारित समयसीमा के भीतर की जाएं, जिससे पुलिस कार्य प्रणाली में दक्षता, जवाबदेही एवं पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके।
गोष्ठी में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा यक्ष एप से संबंधित समस्याओं, सुझावों एवं अनुभवों को साझा किया गया, जिनके त्वरित समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

रिपोर्ट : मुज़फ्फर

[post-views]
Share
Now