ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की आज धरती पर वापसी को लेकर उनके पिता शंभु दयाल शुक्ला की खुशी साफ नजर आ रही है। वे कहते हैं कि यह स्प्लैशडाउन एक ऐसा पल होगा जो इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा। शंभु दयाल कहते हैं, “हमारा बेटा अपने मिशन को पूरा करके आज सुरक्षित वापस आ रहा है, और इस पर हमें गर्व है। उसने हमें और पूरे देश को गौरवान्वित किया है। हम सब उसकी सुरक्षित लैंडिंग के लिए दुआ कर रहे हैं। ये दिन सिर्फ हमारे परिवार के लिए नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए खास है। देशवासियों की दुआओं और समर्थन के लिए मैं दिल से धन्यवाद करता हूं। शुभांशु हमारे परिवार का हिस्सा हैं, लेकिन वे हर भारतीय के लिए भी प्रेरणा हैं।”
शुभांशु की वापसी आज: दोपहर में यान करेगा पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश!






