Home / Updates / कांवड़ यात्रा पथ पर QR कोड विवाद: अदालत ने यूपी से 22 तक मांगा सख्त जवाब!

कांवड़ यात्रा पथ पर QR कोड विवाद: अदालत ने यूपी से 22 तक मांगा सख्त जवाब!

सुप्रीम कोर्ट ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर दुकानों में क्यूआर कोड लगाने और दुकान मालिकों की पहचान उजागर करने के उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने यूपी सरकार को 22 जुलाई तक जवाब देने का नोटिस जारी किया है। इस मामले की सुनवाई जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह की पीठ कर रही है। याचिका में कहा गया है कि यह निर्देश दुकान मालिकों के निजता के अधिकार का उल्लंघन करता है और इससे भेदभाव की स्थिति बन सकती है, जो पहले भी अदालत ने रोक लगाई थी। इससे पहले भी सुप्रीम कोर्ट ने कांवड़ यात्रा मार्गों पर भोजनालयों के मालिकों और कर्मचारियों की जानकारी सार्वजनिक करने के आदेश पर रोक लगा चुकी है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now