बॉलीवुड में ड्रग्स मामले में जहां एक तरफ आर्यन खान का मामला शांत हुआ ही था कि, अब एक और नाम सामने आ गया है। जी हां, बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर का ड्रग्स मामले में नाम सामने आया है। बेंगलुरु पुलिस ने रेव पार्टी में छापा मारा जहां कथित तौर पर सिद्धांत ड्रग्स लेते पकड़े गए। अब इस पर उनके पिता शक्ति कपूर का पहला रिएक्शन सामने आया है।
बॉलीवुड में आर्यन खान के बाद एक बार फिर ड्रग्स मामले में एक नया नाम सामने आया है। जी हां मशहूर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर को ड्रग्स मामले में बेंगलुरु पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, उन पर ड्रग्स लेने का आरोप लगा है। सिद्धांत कपूर की ड्रग्स रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। लेकिन, जब ये बात उनके पिता शक्ति कपूर को पता चली तो उन्हें यकीन नहीं हुआ।
यह संभव नहीं है’
बेटे सिद्धांत कपूर के ड्रग्स मामले में पिता शक्ति कपूर का पहला रिएक्शन सामने आया। मीडिया से बातचीत कर शक्ति कपूर ने कहा, ‘मैं केवल एक ही बात कह सकता हूं – यह संभव नहीं है’। उन्होंने आगे कहा कि, ‘मैं मुंबई में हूं और मुझे नहीं पता कि क्या हो रहा है। मुझे न्यूज चैनलों से ही पता चला। अब तक मुझे केवल इतना पता है कि कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और सिद्धांत को केवल हिरासत में लिया गया है।’
यह सच नहीं हो सकता’
सिद्धांत कपूर के बेंगलुरु के सवाल पर अभिनेता शक्ति कपूर ने कहा, ‘हां, वह एक डीजे हैं और वह पार्टियों में अपने काम के लिए जाता रहता है, और इसी के लिए वह बेंगलुरु में था। मुझे नहीं पता कि ये सारी खबरें कहां से आ रही हैं। मैं बहुत जल्द अपने बेटे से बात करूंगा। मुझे पता बस इतना पता है कि यह सच नहीं हो सकता’।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर रविवार की रात बेंगलुरू के फाइव स्टार होटल होटल में थे। जहां पर देर रात ड्रग्स पार्टी चल रही थी। पार्टी की गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने देर रात 12 बजे रेड मारी। जिसके बाद सिद्धांत समेत अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया जिनका ड्रग्स परीक्षण पॉजिटिव पाया गया है।