Home / Events / शाहपुरामेडिकल स्टोर वाले ने वृद्धा को ड्रिप चढ़ाई ,मौत

शाहपुरामेडिकल स्टोर वाले ने वृद्धा को ड्रिप चढ़ाई ,मौत

रिपोर्टर पप्पू लाल पांचली

नगर में नए बस स्टैंड के सामने स्थित एक मेडिकल स्टोर पर वृद्धा को ड्रिप चढाने पर उसकी मौत होगी। सब इंस्पेक्टर बालकिशन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि शाहपुरा के गाडरी खेड़ा निवासी गायत्री देवी पत्नी सज्जन दरोगा उम्र 50 वर्ष गुरुवार सुबह करीब 9:00 बजे हाथ पैरों में दर्द होने पर नए बस स्टैंड के सामने स्थित आदित्य मेडिकल स्टोर पहुंची। जहां पर अभिषेक कलाल नाम का युवक प्रैक्टिस कर रहा था। उसने वृद्धा को एक ड्रिप चढ़ाई।इसके बाद उसके शरीर में खुजली होने लगी और परिजनों द्वारा उसे शाहपुरा जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। थाना अधिकारी सुरेश चंद्र तथा सब इंस्पेक्टर बालकिशन शर्मा भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने बताया कि मृतका आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यरत थी तथा परिजनों की शिकायत पर युवक पर अनाधिकृत प्रेक्टिस करने को लेकर मामला दर्ज किया गया है। वहीं थानाधिकारी सुरेश चंद्र तथा सब इंस्पेक्टर बालकिशन शर्मा ने बताया कि क्षेत्र के झोलाछाप चिकित्सकों को सूचीबद्ध करके उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही अमल में लाईजाएगी। मृतका का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। दोपहर बाद उसका दाह संस्कार कर दिया गया। वहीं उन्होंने बताया कि एफएसएल की रिपोर्ट का इंतजार है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now