Home / Breaking News / देहरादून में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ स्कूल के पीछे चल रहा था देह व्यापार, 2 गिरफ्तार, 3 युवतियां….

देहरादून में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ स्कूल के पीछे चल रहा था देह व्यापार, 2 गिरफ्तार, 3 युवतियां….

देहरादून से बड़ी खबर सामने आई है। कैंट थाना क्षेत्र के किशननगर में एक स्कूल के पीछे संचालित किए जा रहे देह व्यापार रैकेट का पुलिस ने खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन युवतियों को रेस्क्यू किया गया है।

पुलिस को लंबे समय से इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। शिकायतों के आधार पर पुलिस ने गुप्त निगरानी शुरू की और देर रात छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया। छापे के दौरान मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी किराए के मकान में देह व्यापार का धंधा चला रहे थे। पुलिस ने मौके से तीन युवतियों को सुरक्षित बाहर निकालते हुए उन्हें संरक्षण में लिया है। वहीं गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा सके।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है और जल्द ही इसमें शामिल अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी। इलाके में इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है, खासकर इसलिए क्योंकि यह गतिविधियां स्कूल के पीछे संचालित हो रही थीं।

Tagged:
[post-views]
Share
Now