उत्तराखंड सचिवालय संघ चुनाव सुनील लखेड़ा को कमान देखिए, उत्तराखंड सचिवालय चुनाव का रिजल्ट…… - Express News Bharat
September 24, 2023

Express News Bharat

Express News Bharat 24×7 National Hindi News Channel.

उत्तराखंड सचिवालय संघ चुनाव सुनील लखेड़ा को कमान देखिए, उत्तराखंड सचिवालय चुनाव का रिजल्ट……

उत्तराखंड सचिवालय संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद पर दीपक जोशी जीत का चौका लगाने से चूक गए। लगातार तीन बार अध्यक्ष रहे जोशी को सुनील लखेड़ा ने 40 मतों से मात दी।

सोमवार को सुबह दस बजे से सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में उत्तराखंड सचिवालय संघ का चुनाव शुरू हुआ। कुल 1056 में से 994 कर्मचारियों ने निर्धारित चार बजे तक वोट डाला।

शाम 4:30 बजे से मतगणना शुरू हुई। करीब तीन घंटे तक चली मतगणना में 479 वोटों के साथ सुनील लखेड़ा सचिवालय संघ के नए अध्यक्ष चुने गए। वहीं, 350 वोटों के साथ राकेश जोशी महासचिव चुने गए।

अध्यक्ष : सुनील कुमार लखेड़ा (479 वोट) ने दीपक जोशी (439 वोट) को हराया।

महासचिव: राकेश चंद्र जोशी (350 वोट) ने विमल जोशी (324 वोट) को हराया।

कोषाध्यक्ष : रमेश सिंह बर्त्वाल (980 वोट) ने भूपेंद्र नारायण जोशी (322 वोट) को हराया।

संयुक्त सचिव: रणजीत सिंह (527 वोट), जगत सिंह डसीला (399 वोट) ने शुभम (337 वोट) व चंदन सिंह बिष्ट (323 वोट) को हराया।
संप्रेक्षक: लालमणि जोशी (524 वोट) ने अरविंद कुमार (451 वोट) को हराया।

सर्वाधिक 23 वोट रद्द
चुनाव में सचिवालय कर्मचारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग तो किया लेकिन कई कर्मचारियों ने सही तरीके से मुहर नहीं लगाई। इस वजह से हर पद पर वोट रद्द हुए हैं।

महासचिव पद पर सर्वाधिक 23 वोट रद्द हुए। अध्यक्ष पद पर 11, संयुक्त सचिव पर पांच, कोषाध्यक्ष पर 14 और संप्रेक्षक पद पर 19 मतपत्र रद्द किए गए।

Share
Now