Home / News / सरगबुंदिया: सुशासन तिहार शिविर कनकी में नजर आए सरपंच अश्वनी सिंह तंवर

सरगबुंदिया: सुशासन तिहार शिविर कनकी में नजर आए सरपंच अश्वनी सिंह तंवर

अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट
कनकी//कोरबा जिले के करतला विकासखंड अंतर्गत आयोजित सुशासन तिहार 2026 के जन समस्या निवारण शिविर कनकी में ग्राम पंचायत सरगबुंदिया के सरपंच दिखाई दिए। विगत दिनों समाचार चैनल खबर प्लस1 में ग्रामीणों द्वारा सरपंच से संपर्क नहीं हो पाने और समस्याओं के समाधान को लेकर खबर प्रकाशित की गई थी, जिसके बाद क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ था।

शिविर में सरपंच की मौजूदगी देखने को मिली, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि वे क्षेत्र में ही मौजूद थे। हालांकि ग्रामीणों के बीच पूर्व में उठाए गए मुद्दों को लेकर चर्चाएं लगातार बनी रहीं। ग्रामीणों का कहना था कि वे अपनी समस्याओं को लेकर लगातार 4 दिनों से सरपंच के घर के बाहर बैठकर सरपंच से मुलाकात की उम्मीद लगाए बैठे थे।

सुशासन तिहार के इस शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे, जहां ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं और मांगें प्रशासन के समक्ष रखीं। वहीं सरपंच भी शिविर स्थल पर बैठे नजर आए, जिसकी चर्चा पूरे क्षेत्र में होती रही।

Tagged:
[post-views]
Share
Now