Home / News / समीर वानखेडे ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा शाहरुख और गौरी के खिलाफ लगाए……

समीर वानखेडे ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा शाहरुख और गौरी के खिलाफ लगाए……

पूर्व एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाज़ा खटखटाते हुए शाहरुख खान, उनकी पत्नी गौरी खान की कंपनी रेड चिलीज़, नेटफ्लिक्स और अन्य पर मानहानि का मुकदमा किया है। उनका कहना है कि आर्यन खान की डायरेक्शन में बनी वेब सीरीज “द बैड्स ऑफ बॉलीवुड” में उन्हें ग़लत और अपमानजनक तरीके से दिखाया गया, जिससे उनकी साख को नुकसान पहुँचा है। बता दे की वानखेड़े का आरोप है कि शो में न सिर्फ़ उनकी छवि बल्कि एनसीबी जैसी एजेंसियों को भी नकारात्मक रोशनी में पेश किया गया है, जिससे आम लोगों का भरोसा डगमगा सकता है। वे चाहते हैं कि इस सीरीज की स्ट्रीमिंग रोकी जाए और अदालत से हर्जाने व माफ़ी जैसी राहत मिले।

वही उनकी सबसे बड़ी आपत्ति उस सीन पर है जिसमें एनसीबी अफसर जैसा दिखने वाला किरदार बॉलीवुड पार्टी में रेड डालता है। वानखेड़े का कहना है कि उस किरदार की शक्ल-सूरत और हावभाव उनसे काफ़ी मिलते हैं। उनका दावा है कि यह जानबूझकर उनकी छवि को धूमिल करने की कोशिश है। उन्होंने यह भी कहा कि शो का एक हिस्सा राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण अधिनियम, 1971 का उल्लंघन करता है। वानखेड़े ने 2 करोड़ रुपये हर्जाने की मांग की है, जिसे वे टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल में मरीजों की मदद के लिए दान करना चाहते हैं।

[post-views]
Share
Now