रिपोर्ट संजय मिश्रा
चित्रकूट – जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन की अध्यक्षता में होमस्टे एवं ब्रेड तथा ब्रेक फास्ट नीति -2025 के संबंध में बैठक जिलाधिकारी सभा कक्ष में संपन्न हुई।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन को नई दिशा देने और स्थानीय समुदाय को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा “बेड एंड ब्रेकफास्ट एवं होमस्टे नीति – 2025” लागू की गई है। इस अभिनव नीति के माध्यम से न केवल पर्यटकों को स्थानीय जीवन और संस्कृति का निकट से अनुभव मिलेगा, बल्कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में रोज़गार और आय के नए अवसर भी सृजित होंगे।नीति की प्रमुख विशेषताएँ,कमरों की सीमा – कोई भी गृहस्वामी 1 से 6 कमरों तक की सुविधा पर्यटकों को उपलब्ध करा सकेगा।सुरक्षा व्यवस्था – सभी पंजीकृत होमस्टे एवं बेड एंड ब्रेकफास्ट इकाइयों में CCTV कैमरे एवं अग्नि सुरक्षा उपकरण अनिवार्य होंगे
श्रेणीकरण – आवासों का पंजीकरण दो श्रेणियों में होगा:गोल्ड कैटेगरी,सिल्वर कैटेगरीऑनलाइन आवेदन – पंजीकरण एवं अन्य प्रक्रियाएँ सरल और पारदर्शी तरीके से up-tourismportal.in
पर ऑनलाइन उपलब्ध होंगी,ग्रामीण प्रोत्साहन – ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित होमस्टे को विशेष बढ़ावा और अतिरिक्त सुविधाएँ प्रदान की जाएंगी,नीति से होने वाले लाभ
स्थानीय संस्कृति का संरक्षण – लोककला, परंपराओं और जीवनशैली को बढ़ावा मिलेगा। रोज़गार एवं आय – स्थानीय युवाओं, महिलाओं और उद्यमियों के लिए स्वावलंबन के नए अवसर, असली भारतीय अनुभव – देशी-विदेशी पर्यटकों को मिलेगा भारत के गाँव और कस्बों का वास्तविक आतिथ्य अनुभव।पर्यटन का विकास – प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर आवागमन बढ़ेगा और आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि होगी।
पर्यटन विभाग की अपील,उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग सभी इच्छुक गृहस्वामियों, उद्यमियों एवं नागरिकों से अपील करता है कि वे इस योजना में पंजीकरण कर UP Tourism का हिस्सा बनें और प्रदेश की समृद्ध संस्कृति एवं आतिथ्य परंपरा को नई पहचान दिलाने में सहयोग करें। पंजीकरण हेतु : up-tourismportal.in एवं और अधिक जानकारी हेतु उपनिदेशक पर्यटन, आर.के. रावत,पर्यटन कार्यालय, जनपद चित्रकूट में संपर्क कर सकते हैं।
बैठक में अपर उप जिलाधिकारी अजय यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी मऊ यामीन अहमद,उप निदेशक पर्यटन आर के रावत, परियोजना प्रबंधक यूपीपीसीएल, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका लाल जी यादव, मानिकपुर भारत सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
Dm की अध्यक्षता में होमस्टे एवं ब्रेड तथा ब्रेक फास्ट नीति -2025 के संबंध में बैठक संपन्न…..






