Home / Updates / व्हाट्सएप का धमाकेदार फीचर 19 भाषाओं में बात कर सकेंगे आप…..

व्हाट्सएप का धमाकेदार फीचर 19 भाषाओं में बात कर सकेंगे आप…..

वॉट्सऐप में आया रियल-टाइम ट्रांसलेशन फीचर स्टेटस में दिखेंगे अब विज्ञापन। मेटा ने वॉट्सऐप यूजर्स के लिए नया रियल-टाइम मैसेज ट्रांसलेशन फीचर रोलआउट कर दिया है। अब पर्सनल चैट ग्रुप और चैनल अपडेट्स में आने वाले मैसेज तुरंत अपनी भाषा में पढ़ सकेंगे। एंड्रॉयड यूजर्स के लिए शुरुआत में यह सुविधा अंग्रेजी, हिंदी, स्पेनिश, पुर्तगाली, रूसी और अरबी में उपलब्ध होगी।

वहीं iOS यूजर्स 19 भाषाओं में मैसेज ट्रांसलेट कर पाएंगे और एंड्रॉयड यूजर्स ऑटोमैटिक ट्रांसलेशन भी ऑन कर सकते हैं। कंपनी का कहना है कि सभी ट्रांसलेशन फोन पर ही होंगे और यूजर्स की प्राइवेसी सुरक्षित रहेगी। इसके साथ ही वॉट्सऐप स्टेटस में विज्ञापन दिखाने की सुविधा भी ला रहा है। जैसे इंस्टाग्राम स्टोरीज में विज्ञापन आते हैं, वैसे ही अब कुछ स्टेटस देखने के बाद विज्ञापन दिखेंगे। स्टेटस विज्ञापन पर टैप कर बिजनेस से चैट करने का विकल्प होगा। चैनल सब्सक्रिप्शन, जिसमें खास कंटेंट के लिए यूजर्स को हर महीने चार्ज देना होगा। प्रमोटेड चैनल्स, जिससे यूजर्स को अपनी पसंद के नए चैनल्स की सिफारिश मिलेगी।

रिपोर्ट: ज्योति नौटियाल

Tagged:
[post-views]
Share
Now