Home / News / दीपावली के दिन दुखद खबर..अलविदा हुए अंग्रेजी जमाने के जेलर….

दीपावली के दिन दुखद खबर..अलविदा हुए अंग्रेजी जमाने के जेलर….

दीपावली के दिन एक दुखद खबर आई है एक्टर-कॉमेडियन असरानी का निधन दीपावली के दिन दुखद खबर आई है देश के जाने-माने कॉमेडियन और दिग्गज अभिनेता असरानी की मौत हो गई है

हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता और कॉमेडियन गोवर्धन असरानी का 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार थे।

असरानी ने अपने पांच दशक लंबे करियर में 350 से अधिक फिल्मों में काम किया।
फिल्म ‘शोले’ के “हम अंग्रेजों के ज़माने के जेलर हैं” वाले डायलॉग से वे घर-घर में मशहूर हुए।

राजेश खन्ना के साथ उन्होंने 25 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को खूब हँसाया।
फिल्म इंडस्ट्री और फैन्स ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा —
“असरानी जैसे कलाकार बार-बार नहीं आते।”
श्रद्धांजलि — असरानी जी, आपकी मुस्कान हमेशा याद रहेगी।

Tagged:
[post-views]
Share
Now