रिपोर्ट. नईम सागर
सहारनपुर! मिर्जापुर पोल में स्कूली वाहन पलटने की वजह से हुई एक छात्र की मौत के बाद संभागीय परिवहन विभाग के शीर्ष अधिकारी अलर्ट मोड पर आ गए हैं संभागीय परिवहन अधिकारी शंकर जी सिंह के निर्देश पर विभागीय अधिकारियों ने जनपद के विभिन्न स्कूलों में विद्यार्थियों को लाने ले जाने के लिए लगे वाहनों की गहन जांच शुरू कर दी है आरटीओ श्री सिंह के निर्देश पर प्राविधिक निरीक्षक आर आई कृष्ण कुमार यादव ने बताया की जांच में 185 वाहनों की फिटनेस खत्म हो चुकी है तथा 158 वाहनों की आयु समाप्त हो चुकी है ऐसे सभी वाहन स्वामियों को विभाग द्वारा नोटिस जारी किए जा रहे हैं इसके अलावा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन एमपी सिंह एवं सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन संदीप जयसवाल ने संयुक्त रूप से बताया की 15 अगस्त 2025 तक 188 वाहनो में से 72 की फिटनेस निरस्त की गई है तथा 50 स्कूली बसों का चालान कर 7 लाख से अधिक का जुर्माना वसूला गया है एआरटीओ प्रवर्तन एमपी सिंह ने बताया कि ओवरलोड के मामलों में 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक 401 वाहनों का चालान किया गया है तथा 271 वाहनो को सीज किया गया है उन्होंने बताया की विभाग ने ऐसे वाहनों पे जुर्माने के रूप में दो करोड़ 15 लाख 26 हजार का जुर्माना किया गया है इनमें से एक करोड़ 45 लाख रुपए विभाग द्वारा वसूल किए गए हैं बाकी वाहन मालिको के मामले कोर्ट में चले गए हैं उन्होंने कहा कि अनियमित्ता बरतने वाले वाहनों के खिलाफ संभागीय परिवहन विभाग का प्रवर्तन दलअपनी कार्यवाही लगातार जारी रखेगा
अनफिट व ओवरलोड वाहनों के खिलाफ आरटीओ विभाग के अफसर अलर्ट मोड पर






