Home / News / पकरिया गांव के पास सड़क हादसा, पति-पत्नी घायल; 112 की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

पकरिया गांव के पास सड़क हादसा, पति-पत्नी घायल; 112 की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट
बरपाली// मौहार से बरपाली जा रहे पति-पत्नी सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। यह हादसा पकरिया गांव स्थित पुलिया के पास हुआ।
हादसे में महा सिंह के माथे पर गंभीर चोट आई, जबकि उनकी पत्नी के हाथ में चोट लगी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल 112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराते हुए उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
बताया जा रहा है कि दुर्घटना के समय पति-पत्नी एक साथ यात्रा कर रहे थे। फिलहाल दोनों का अस्पताल में उपचार जारी है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now