Home / Updates / राहत वाली खबर सोने के भाव में लगातार गिरावट जारी चांदी भी फिसली….

राहत वाली खबर सोने के भाव में लगातार गिरावट जारी चांदी भी फिसली….

भारत के सर्राफा बाजारों में मंगलवार को सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। सोना 4,100 रुपये टूटकर 1,21,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जो सोमवार को 1,25,900 रुपये था। वैश्विक बाजार में भी गोल्ड पहली बार 4,000 डॉलर प्रति औंस से नीचे फिसल गया, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ी है। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, अमेरिका-चीन व्यापार तनाव में कमी और प्रॉफिट बुकिंग के चलते सोने की मांग घटी है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के विश्लेषक सॉमिल गांधी ने बताया कि तकनीकी कारणों से सेलिंग बढ़ी और कीमतें तीन हफ्तों के निचले स्तर पर आ गईं। दिल्ली और मुंबई में 99.5% शुद्धता वाला सोना टैक्स सहित 1,21,200 रुपये प्रति 10 ग्राम तक गिर गया। चांदी के दामों में भी भारी गिरावट आई। यह 6,250 रुपये टूटकर 1,45,000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।ग्लोबल मार्केट में स्पॉट गोल्ड 2.37% गिरकर 3,887 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। वहीं स्पॉट सिल्वर 2.85% की गिरावट के साथ 45.56 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

कमोडिटी विशेषज्ञों के मुताबिक, मौजूदा गिरावट प्रॉफिट बुकिंग और तकनीकी करेक्शन का नतीजा है। विशेषज्ञों का मानना है कि सोने में 5-10% तक और गिरावट संभव है। हालांकि, आने वाली फेडरल रिजर्व की बैठक में ब्याज दर घटने पर डॉलर कमजोर हो सकता है और गोल्ड की मांग फिर बढ़ने की संभावना है।

रिपोर्ट : ज्योति नौटियाल

Tagged:
[post-views]
Share
Now