Home / Updates / रवीन्द्र चव्हाण बने महाराष्ट्र भाजपा के नए प्रमुख, फडणवीस खेमे को मिला समर्थन…..

रवीन्द्र चव्हाण बने महाराष्ट्र भाजपा के नए प्रमुख, फडणवीस खेमे को मिला समर्थन…..

पूर्व मंत्री रविंद्र चव्हाण को मंगलवार को भाजपा की एक बैठक में सर्वसम्मति से महाराष्ट्र भाजपा का नया अध्यक्ष चुन लिया गया है। इस बात की जानकारी केंद्रीय मंत्री और भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक किरेन रिजिजू ने दी। चव्हाण मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बेहद करीबी माने जाते हैं। वे इस पद पर राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले की जगह आए हैं, जो अगस्त 2022 से इस जिम्मेदारी पर थे। इस तरह, रविंद्र चव्हाण महाराष्ट्र भाजपा के 12वें अध्यक्ष बने हैं।

ALSO READ : https://expressnewslive.tv/protocol-ignored-during-lok-sabha-speakers-visit-dm-asked-for-explanation/

जनवरी 2025 से वे पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर काम कर रहे थे। डोंबिवली विधानसभा सीट से चार बार विधायक चुने गए चव्हाण ने 2016 से 2019 तक फडणवीस सरकार में राज्य मंत्री के रूप में भी काम किया। इसके बाद, वे एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली सरकार में लोक निर्माण मंत्री के तौर पर अपनी भूमिका निभा चुके हैं।

Tagged:
[post-views]
Share
Now