Home / News / रसड़ा रामलीला मैदान में दशहरा मेले को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

रसड़ा रामलीला मैदान में दशहरा मेले को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

(रिपोर्ट-नेहाल अख्तर)
(Express news bharat)
(जिला संवाददता बलिया)

रसड़ा (बलिया)। रसड़ा के ऐतिहासिक श्रीरामलीला मैदान में आयोजित दशहरा मेले को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार और सिटी इंचार्ज कुलदीप कुमार मौके पर लगातार मौजूद रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। मेले में उमड़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को रोकने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि रामलीला मैदान में श्रद्धालुओं की सुरक्षा पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। साथ ही मेले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस प्रशासन की सक्रियता से मेले में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now