Home / News / फरवरी 2026 की राज्य स्तरीय रैंकिंग में पूरे बिहार में प्रथम स्थान, त्वरित शिकायत निपटान में प्रशासन की बड़ी उपलब्धि

फरवरी 2026 की राज्य स्तरीय रैंकिंग में पूरे बिहार में प्रथम स्थान, त्वरित शिकायत निपटान में प्रशासन की बड़ी उपलब्धि

लोक शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निपटारे के क्षेत्र में बाँका जिला ने एक बार फिर अपनी प्रशासनिक दक्षता का परिचय दिया है। बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी, सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार, पटना द्वारा फरवरी 2026 माह की जारी राज्य स्तरीय रैंकिंग में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के अंतर्गत विभिन्न मानकों एवं उपलब्धियों के आधार पर बाँका जिला को पूरे बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
यह रैंकिंग शिकायतों के समयबद्ध निष्पादन, अपीलों के त्वरित निपटारे, पारदर्शी कार्यप्रणाली तथा प्रभावी अनुश्रवण जैसे महत्वपूर्ण मापदंडों के आधार पर निर्धारित की जाती है। इन सभी मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बाँका जिला ने एक बार फिर राज्य में अपनी अग्रणी स्थिति कायम रखी है।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि का श्रेय जिला प्रशासन की सतत निगरानी, जिम्मेदार पदाधिकारियों की सक्रियता तथा शिकायतों के समाधान के प्रति संवेदनशील कार्यशैली को जाता है। जिला पदाधिकारी के नेतृत्व में जिले के सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी लोक शिकायतों के त्वरित और संतोषजनक निपटारे के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं, जिससे आम नागरिकों को समय पर न्याय मिल सके। मनोरंजन प्रसाद, ब्यूरो चीफ, बांका।

Tagged:
[post-views]
Share
Now