Home / Breaking News / राजगढ़ बकरी चराने गई 9 साल की बच्ची के साथ हैवानियत, तीन नाबालिग छात्रों ने दिया घटना को अंजाम…

राजगढ़ बकरी चराने गई 9 साल की बच्ची के साथ हैवानियत, तीन नाबालिग छात्रों ने दिया घटना को अंजाम…

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के पचोर से एक बेहद स्तब्ध कर देने वाली खबर सामने आई है। बचपन की मासूमियत को तार-तार करती एक ऐसी घटना जिसने हर किसी का दिल दहला दिया है तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली एक 9 साल की मासूम बच्ची के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। आरोपी कोई और नहीं, बल्कि उसी के साथ खेल रहे उसके नाबालिग दोस्त निकले।

पूरा घटनाक्रम

घटना पचोर थाना क्षेत्र के उदनखेड़ी चौकी इलाके की है। सोमवार की दोपहर, तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली एक 9 साल की बच्ची अपने गांव के पास जंगल में बकरियां चराने गई थी। तभी वहां मौजूद गांव के ही तीन नाबालिग किशोरों ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। बताया जा रहा है कि आरोपी बच्चों ने ‘घर-घर’ खेलने का बहाना बनाकर इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया।

​पुलिस कार्रवाई और वर्तमान स्थिति

बच्ची जब घर पहुंची, तो उसने रोते हुए अपने परिजनों को पूरी आपबीती सुनाई। परिजन तुरंत उसे लेकर उदनखेड़ी चौकी पहुंचे। पचोर थाना प्रभारी शकुंतला बामनिया के अनुसार, बच्ची की मेडिकल जांच करवाई गई, जिसमें घटना की पुष्टि हुई। पुलिस ने तत्काल प्रभाव से पॉक्सो (POCSO) एक्ट और गैंगरेप की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

​आरोपियों की स्थिति

इस मामले की सबसे चिंताजनक बात यह है कि तीनों आरोपी नाबालिग हैं—जिनमें से दो की उम्र 12 वर्ष और एक की उम्र लगभग 11 साल 7 महीने बताई जा रही है। ये सभी आरोपी 5वीं कक्षा के छात्र हैं। फिलहाल, पचोर पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

सऊद खान की रिपोर्ट।

Tagged:
[post-views]
Share
Now