चित्रकूट – कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही जनपद चित्रकूट में विगत दिनों मानिकपुर तहसील के ग्राम मानिकपुर की 70 वर्षीय वृद्ध महिला किसान श्रीमती लीलावती देवी खाद लेने के दौरान गिर गई थीं, जिनका उपचार के दौरान दु:खद निधन हो गया था। मानिकपुर उनके आवास पहुँचकर शोकाकुल परिजनों से भेंट की उनके पुत्र राजेश कुमार से वार्ता की, जो कार्यवश घर से बाहर रहते हैं तथा संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिवारजनों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
इस अवसर पर जिलाधिकारी चित्रकूट शिवशरणप्पा जी.एन., अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमेश चन्द्र निगम, उप कृषि निदेशक राज कुमार, जिला कृषि अधिकारी राज पति शुक्ल, उप जिलाधिकारी मानिकपुर जसीम तथा अन्य कई विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट : संजय मिश्रा






