Home / News / क़तर यूनिवर्सिटी के प्रोजेक्ट को “बेस्ट पोस्टर अवॉर्ड”, प्रो. डॉ. आतिफ इक़बाल की निगरानी में मिली बड़ी कामयाबी

क़तर यूनिवर्सिटी के प्रोजेक्ट को “बेस्ट पोस्टर अवॉर्ड”, प्रो. डॉ. आतिफ इक़बाल की निगरानी में मिली बड़ी कामयाबी

Qatar University के डिपार्टमेंट ऑफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के छात्रों द्वारा तैयार किया गया एक शानदार सीनियर डिज़ाइन प्रोजेक्ट यूनिवर्सिटी की सीनियर डिज़ाइन प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में “बेस्ट पोस्टर अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया है।

“Design and Implementation of an IoT-Based Smart DC Power Supply for Remote Monitoring and Control” शीर्षक वाले इस प्रोजेक्ट को छात्रों Rehan Ahmad Bagalkote, Zawmer Shafeer और Mohammad Arafat ने Prof. Dr. Atif Iqbal की निगरानी और रहनुमाई में तैयार किया। प्रो. डॉ. आतिफ इक़बाल बिहार के नवादा ज़िले के बाजिदपुर गांव से ताल्लुक रखते हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पावर इलेक्ट्रॉनिक्स व स्मार्ट एनर्जी सिस्टम्स के विशेषज्ञ माने जाते हैं।

यह स्मार्ट सिस्टम IoT टेक्नोलॉजी के ज़रिए DC पावर सप्लाई की रियल-टाइम मॉनिटरिंग और रिमोट कंट्रोल की सुविधा प्रदान करता है। प्रोजेक्ट में हाई-एफिशिएंसी DC-DC कन्वर्टर, ESP32 माइक्रोकंट्रोलर, टचस्क्रीन इंटरफेस और क्लाउड कनेक्टिविटी जैसी आधुनिक तकनीकों को एक ही प्लेटफॉर्म पर जोड़ा गया है।

दोहा स्थित Synergy Gulf Trading WLL के सहयोग से तैयार किए गए इस प्रोजेक्ट ने परीक्षण के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन, स्थिर पावर कन्वर्ज़न और भरोसेमंद रिमोट कम्युनिकेशन का सफल प्रदर्शन किया।

यह उपलब्धि Qatar University के रिसर्च और इनोवेशन आधारित माहौल को दर्शाती है, वहीं प्रो. डॉ. आतिफ इक़बाल की अकादमिक क़ियादत और रहनुमाई को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मज़बूत पहचान दिलाती है।

रिपोर्ट: Er. Syed Farhan Ahmad Alig

Tagged:
[post-views]
Share
Now