वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फनगर संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, क्षेत्राधिकारी सदर डॉ0 रविशंकर एवं थानाध्यक्ष पुरकाजी जयवीर सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना पुरकाजी पुलिस टीम द्वारा की गयी कार्यवाही।
रविवार को कुछ पीडितों/निवेशकों द्वारा थाना पुरकाजी पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि अभियुक्त अमित कुमार गौतम तथा उसके अन्य साथियों द्वारा SENEMI CONSULTING PRIVATE LIMITED COMPENY में निवेश के नाम पर धोखाधडी कर आमजन से करोडों रूपये की धोखाधडी की गयी है। थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किय गया तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में थाना पुरकाजी पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा बुधवार को मुखबिर की सूचना पर उक्त अभियोग में वांछित अभियुक्तगण को धमात नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे/निशांदेही से 04 करोड से अधिक मूल्य के ब्यूटी प्रोडेक्टस, 01 कार, फर्नीचर आदि बरामद/जब्त किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-
1. अमित कुमार गौतम पुत्र धीरज सिंह निवासी ग्राम खेडकी थाना पुरकाजी, मुजफ्फऱनगर।
2. डॉ0 शादाब पुत्र उस्मान निवासी मो0 झोझगान कस्बा व थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर।
3. सरफराज पुत्र यामीन निवासी मो0 झोझगान कस्बा व थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर।
बरामदगी का विवरण-
✔️ 01 नेक्सॉन कार
✔️ फर्नीचर, आफिस का सामान, ब्यूटी प्रोडेक्टस (अनुमानित कीमत करीब 04 करोड 13 लाख रूपये)
गिरफ्तार अभियुक्त अमित उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0- 180/2025 धारा 351(3),352,316(2),318(4) बीएनएस थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर।
2. मु0अ0सं0- 181/2025 धारा 351(3),352,316(2),318(4) बीएनएस थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर।
3. मु0अ0सं0- 245/2025 धारा 318(4) बीएनएस थाना सिविल लाईन, मुजफ्फऱनगर।
गिरफ्तार अभियुक्त शादाब उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0- 180/2025 धारा 351(3),352,316(2),318(4) बीएनएस थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर।
2. मु0अ0सं0- 181/2025 धारा 351(3),352,316(2),318(4) बीएनएस थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर।
3. मु0अ0सं0- 245/2025 धारा 318(4) बीएनएस थाना सिविल लाईन, मुजफ्फऱनगर।
गिरफ्तार अभियुक्त सरफराज उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0- 180/2025 धारा 351(3),352,316(2),318(4) बीएनएस थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर।
2. मु0अ0सं0- 181/2025 धारा 351(3),352,316(2),318(4) बीएनएस थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर।
3. मु0अ0सं0- 245/2025 धारा 318(4) बीएनएस थाना सिविल लाईन, मुजफ्फऱनगर।
अपराध का तरीका- गिरफ्तार अभियुक्त अमित कुमार गौतम उपरोक्त द्वारा अपनी पत्नी वंदना के साथ मिलकर SENEMI CONSULTING PRIVATE LIMITED नाम से एक फर्म खोली गयी थी। इस फर्म में आंमजन से 16 महीनों में पैसों को ढाई गुना करने का लालच देकर उनसे निवेश कराया गया तथा उन्हे एक एग्रीमेन्ट साइन कर दिया गया जिससे लोगों को विश्वास हो जाये। साथ ही निवेशकों को बताया गया कि और अधिक लोगों को इसमें जोडने पर आपको अतिरिक्त लाभ मिलेगा। अभियुक्त अमित द्वारा शादाब, सरफराज व अन्य साथियों के माध्यम से भी आमजन से इस फर्म में 120 करोड से अधिक रूपयों का निवेश कराया गया तथा निवेशकों के पैसे हडप लिये गये। अभियुक्तगण द्वारा विभिन्न स्थानों पर संपत्ति खरीदी गयी तथा सेनेमी कंपनी नाम से एक मार्ट बनाया जिसमें सेनेमी ब्रांड के नाम से ब्यूटी प्रोडेक्टस व अन्य घरेलू सामान बनवाकर बेचने की योजना बनाई गयी तथा कई स्थानों पर मार्ट खोले गये। अभियुक्तगण द्वारा ज्वालापुर हरिद्वार में एक मकान किराये पर लेकर एक वेयर हाउस बनाया गया। अभियुक्तगण द्वारा निवेशकों का विश्वास बनाये रखने के लिये उन्हे कुछ धनराशि वापस की गयी परन्तु जब देनदारी अधिक हो गयी तो ये सभी ऑफिस, मार्ट व वेयर हाउस बन्द कर फरार हो गये।
थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे/निशांदेही से ज्वालापुर हरिद्वार स्थित वेयर हाऊस तथा अभियुक्त सरफराज के घर से सेनेमी ब्रांड के ब्यूटी प्रोडेक्टस एवं आफिस का सामान/फर्नीचर, 01 नेक्सॉन को जब्त/बरामद कर सील किया गया है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
थानाध्यक्ष जयवीर सिंह,सुरेन्द्र सिंह,नवीन कुमार,जितेन्द्र सिंह,अरूण कुमार,राहुल कुमार,राहुल गिरी,सचिन कुन्तल थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर।
रिपोर्ट : अज़ीज़ अहमद सिद्दीकी






