Home / Updates / मुख्य विकास अधिकारी ने की व्यापार बन्धु समिति की बैठक…..

मुख्य विकास अधिकारी ने की व्यापार बन्धु समिति की बैठक…..

कौशाम्बी...    मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने उदयन सभागार में जिला व्यापार बन्धु समिति की बैठक की। उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को समस्या समयबद्ध निस्तारित करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान पश्चिम शरीरा चौराहे पर 15×20 फिट का चट्टा निर्माण कर व्यापारियों को आवंटित किये जाने की मांग पर अधिशासी अधिकारी ने बताया कि आगामी बैठक कर कार्य करा लिया जाएगा। ओसा मण्डी परिसर के अन्दर धर्मकांटा लगाए जाने के प्रकरण पर बताया गया कि निदेशालय स्तर पर पत्र प्रेषित कर दिया गया है। बैठक में अंतू का पुरवा वार्ड नं0-06 दारा नगर में विद्युतीकरण एवं रास्ता व नाली की समुचित व्यवस्था किए जाने की मांग पर अधिशासी अधिकारी ने बताया कि आगामी बैठक तक कार्य पूर्ण हो जाएगा। बैठक में मूरतगंज बाजार की स्ट्रीट लाइट ठीक कराये जाने के प्रकरण पर अधिशासी अभियंता विद्युत ने बताया कि शीघ्र ही समस्या का निस्तारण करा लिया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी व्यापारियो से अपील की कि ़पीएम सूर्य घर योजना का लाभ उठाएं।

 बैठक में उप जिलाधिकारी अजेन्द्र सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी एवं प्रवेश केसरवानी, कष्ण चन्द्र वैश्य, घनश्याम दास केसरवानी, शुभम केसरवानी, राजेश अग्रहरि, मोहित रस्तोगी एवं रविकान्त केसरवानी सहित अन्य व्यापारीगण उपस्थित रहें।

रिपोर्ट :मुज़फ्फर

Tagged:
[post-views]
Share
Now