Home / Updates / सहारनपुर परिक्षेत्र में जनसुनवाई का आयोजन, डीआईजी अभिषेक सिंह ने जनता की शिकायतें सुनीं…..

सहारनपुर परिक्षेत्र में जनसुनवाई का आयोजन, डीआईजी अभिषेक सिंह ने जनता की शिकायतें सुनीं…..

सहारनपुर, 08 अक्टूबर 2025:
प्रदेश शासन द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में आज पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, श्री अभिषेक सिंह द्वारा परिक्षेत्रीय कार्यालय सहारनपुर में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याएं और शिकायतें रखीं।

जनसुनवाई के दौरान डीआईजी अभिषेक सिंह ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और उनकी त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जनता की समस्याओं को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

डीआईजी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध रूप से निस्तारित किया जाए और शिकायतकर्ता को समाधान की प्रगति की नियमित जानकारी दी जाए। उन्होंने यह भी दोहराया कि पारदर्शिता और जवाबदेही प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

यह जनसुनवाई क्षेत्रीय जनता और पुलिस प्रशासन के बीच संवाद का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनती जा रही है, जिससे लोगों में भरोसा और पुलिस की छवि बेहतर हो रही है।

रिपोर्ट : नईम सागर

Tagged:
[post-views]
Share
Now