अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट
सक्ति//वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं वर्तमान में जिला कांग्रेस कमेटी सक्ती के उपाध्यक्ष कथावाचक पं. बलराम प्रसाद पांडेय ने जिला कांग्रेस कमेटी सक्ती के अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है। उन्होंने यह दावेदारी नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत के आशीर्वाद से, पर्यवेक्षक उत्तर प्रदेश के पूर्व विधायक श्री विवेक बंसल को सौंपी।
पं. पांडेय न केवल एक सक्रिय राजनीतिक कार्यकर्ता हैं, बल्कि वे एक प्रसिद्ध कथावाचक के रूप में भी जनमानस में लोकप्रिय हैं। सक्ती जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में उनकी गहरी जनसंपर्क और मजबूत जनाधार है।
पं. बलराम प्रसाद पांडेय ने कहा,
“मैं कांग्रेस की विचारधारा और संगठन के प्रति पूरी निष्ठा से समर्पित हूँ। मेरा उद्देश्य सक्ती जिले में पार्टी संगठन को और अधिक सशक्त बनाना तथा जनता की समस्याओं को पार्टी के माध्यम से मजबूती से उठाना है। डॉ. चरण दास महंत जी के नेतृत्व में कांग्रेस का जनाधार लगातार बढ़ रहा है, और मैं उसी दिशा में पूरे मनोयोग से कार्य करना चाहता हूँ।”
कांग्रेस संगठन में वे लंबे समय से सक्रिय हैं और डॉ. चरण दास महंत के करीबी सहयोगी माने जाते हैं। स्थानीय कार्यकर्ताओं का मानना है कि यदि पं. बलराम प्रसाद पांडेय को जिला कांग्रेस कमेटी सक्ती का अध्यक्ष नियुक्त किया जाता है, तो इससे जिले में कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।







