बांका संत जोसफ स्कूल की प्रिशा नवदीप शुक्ला बिहार राज्य अंडर-07 बालिका स्कूल शतरंज चैंपियनशिप में जीती कास्य पदक।
अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्वावधान में भागलपुर जिला शतरंज संघ द्वारा आयोजित बिहार राज्य स्कूल शतरंज चैंपियनशिप 28 नवंबर से 30 नवंबर 2025 तक आयोजित हुई। इसमें कुल 21 जिलों के लगभग 190 खिलाड़ियों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता 12 श्रेणी में खेली गई।
बांका की खिलाड़ी प्रिशा नवदीप शुक्ला ने बिहार स्टेट स्कूल U-07 शतरंज चैंपियनशिप वर्ग के ब्रोंज मेडल अपने नाम किया। उन्होंने कुल 3 राउंड में से 2 अंक हासिल कर यह उपलब्धि अपने नाम की। पहले राउंड में प्रिशा को बाई मिला। दूसरे राउंड में पटना की अध्य सागर से इस नन्ही खिलाडी को हार का सामना करना पड़ा, वहीं तीसरे राउंड में पटना के अधीरा सिंह को हराकर तृतीय स्थान पर रहते हुए ब्रोंज मेडल अपने नाम किया।
इस प्रतियोगिता में बांका के 4 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें अंडर 13 गर्ल्स वर्ग में ऐश्वर्या नवदीप शुक्ला 9 वें स्थान पर रही एवं इसी आयु वर्ग में राशि 10 वें स्थान पर एवं अंडर-11 ओपन वर्ग में प्रशांत 12 वें स्थान पर रहा।
शिवांश के माता-पिता की मेहनत और शिवांश के कठिन परिश्रम की बदौलत यह बांका जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, जिसने इस सफलता को संभव बनाया।
इस उपलब्धि से जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। खेल प्रेमियों एवं जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष संजय कुमार झा, उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार चंदन कुमार, गौरव किशोर झा, चांद कमल, सावन कुमार, उमंग, गौरव आदि ने बधाई दी। रिपोर्ट : मनोरंजन प्रसाद, ब्यूरो चीफ, बांका।
प्रिशा ने अंडर- 07 बालिका स्कूल शतरंज में कास्य पदक जीत कर विद्यालय एवं जिले का नाम की रोशनPriya brought






