Home / News / चित्रकूट -सीतापुर राष्ट्रीय रामायण मेला की 53 वीं वर्षगांठ के महोत्सव की तैयारियां जोरों पर

चित्रकूट -सीतापुर राष्ट्रीय रामायण मेला की 53 वीं वर्षगांठ के महोत्सव की तैयारियां जोरों पर

ब्यूरो संजय मिश्रा
चित्रकूट – जिलाधिकारी चित्रकूट के आदेशानुसार अरूण कुमार अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) / नोडल अधिकारी रामायण मेला, चित्रकूट द्वारा आज दिनांक 13.02.2026 पूर्वान्ह 12:15 बजे राष्ट्रीय रामायण मेला, सीतापुर, कर्वी जनपद चित्रकूट परिसर में होने वाले 53वीं महोत्सव का आयोजन दिनांक 15.02.2026 से 19.02.2026 तक सम्पादित किये जाने के सम्बन्ध में निरीक्षण किया गया। जिसमें उप जिलाधिकारी (न्यायिक) कर्वी, जिला कृषि अधिकारी, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका कर्वी, राष्ट्रीय रामायण मेला सीतापुर समिति के कार्यकारी अध्यक्ष प्रशान्त करवरिया व महामंत्री करूणा शंकर द्विवेदी उपस्थित रहे। जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, महा प्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र, उपायुक्त स्वतः रोजगार, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी आदि विभागो द्वारा प्रदर्शनी / स्टाल लगाये जाने है जिनको कोनिकल शेप के जर्मन हेंगर वाले तर्ज में लगाये जाने के निर्देश दिये गये। अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद कर्वी को निरन्तर साफ-सफाई पर ध्यान दिये जाने तथा मेले में लगने वाले बडे झूले के सम्बन्ध में अधिशाषी अभियन्ता लो०नि०वि०, विद्युत सुरक्षा के दृष्टिगत एन०ओ०सी० प्राप्त कर ही झूला संचालित किये जाने के साथ-साथ रेनबसेरा में लगे हुए 08 सी०सी०टी०वी० व 10 सी०सी०टी०वी० रामायण मेला परिसर में लगे कैमरे के संचालन हेतु एक कन्ट्रोल रूप बनाया जाये। अगर कोई डार्क प्वांट बच जाता है तो आवश्यकता पडने पर और केमरे लगाना सुनिश्चित करे तथा 20 वालिटिंयर्स लगाये जाने है, जिसमे 04 दिन में व 16 सांय में लगाये जाये, जो निर्धारित यूनीफार्म व आई०कार्ड के साथ रहेंगे। तथा अधिशाषी अभियन्ता विद्युत को लाईट व्यवस्था व अधिशाषी अभियन्ता जल संस्थान को जल सम्बन्धी व्यवस्था की आपूर्ति किये जाने के निर्देश प्रदान किये गये। शांति व्यवस्था / कानून व्यवस्था हेतु जिलाधिकारी के आदेश दिनांक 10.02.2026 के माध्यम से पुलिस अधीक्षक चित्रकूट को पत्र प्रेषित किया जा चुका है। जिससे जन मानस व बाहर से आये हुये अतिथियों को कोई असुविधा न हो।

Tagged:
[post-views]
Share
Now