Home / News / सहारनपुर में 29वीं अंतर्जनपदीय कुश्ती क्लस्टर का समापन, विजेता खिलाड़ी सम्मानित

सहारनपुर में 29वीं अंतर्जनपदीय कुश्ती क्लस्टर का समापन, विजेता खिलाड़ी सम्मानित

जनपद सहारनपुर स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट स्टेडियम में आयोजित 29वीं अंतर्जनपदीय कुश्ती क्लस्टर (महिला एवं पुरुष) प्रतियोगिता-2026 का समापन के समारोह अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर श्री अभिषेक सिंह द्वारा विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पदक, ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर, अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में दर्शकगण उपस्थित रहे।
⏭️ महोदय द्वारा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा गया कि खेलकूद प्रतियोगिताएँ युवाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, दृढ़ संकल्प एवं टीम भावना का सुदृढ़ विकास करती हैं। ऐसी प्रतिस्पर्धाएँ खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान करती हैं तथा उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती हैं।
⏭️ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने दांव-पेंच एवं तकनीकी दक्षता का प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए उच्च कोटि की खेल भावना एवं अनुशासन का परिचय दिया। सम्पूर्ण प्रतियोगिता का आयोजन सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ, जिसके लिए आयोजकों एवं सहयोगी कार्मिकों की प्रशंसा की गई।

Tagged:
[post-views]
Share
Now