ब्यूरो जीतेन्द्र पाठक
लोकेशन गोपालगंज
गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के मीरगंज जिगना ढाला के पाश अज्ञात वाहन की टक्कर से डायल-112 में कार्यरत एक पुलिस जवान की मौत हो गई। घटना के सम्बन्ध मे बताया जा रहा है की वे अपनी ड्यूटी के दौरान गाड़ी से उतर कर सौच करने जा रहे थे, तभी तेज रफ़्तार से आ रही टोटो गाड़ी से धका लग गया जिससे वो बुरी तरह जख़्मी हो गए जख़्मी जवान को हथुआ अनुमंडल अस्पताल लाया गया जिन्हे डाक्टरो मृत घोषित कर दिया मृतक 112 के जवान की पहचान छपरा जिला के रौजा गांव निवासी उदित नारायण गुप्ता के रूप में की गई। सूचना पर मीरगंज थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गोपालगंज भेज दिया






