अज़ीज़ अहमद सिद्दीकी
पुरकाजी
कस्बा पुरकाजी के वरिष्ठ पत्रकार मसरूर अहमद का बृहस्पतिवार को निधन हो गया! सूचना मिलते ही कस्बे व परिजनों मे कोहराम मचा हुआ है वही पत्रकारिता जगत मे भी शोक छाया हुआ है। मसरूर अहमद मुजफ्फरनगर सें संचालित एक न्यूज़ चैनल के पत्रकार थे! दो दिन पहले रात मे उन्हें उल्टी दस्त की शिकायत होने पर उन्हें कस्बे के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें ज़िला मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया गया लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं होता देख मुख्यालय से भी मेरठ रेफर कर दिया गया! पत्रकार के निधन से जहां परिजनों में मातम छाया हुआ है वही पत्रकारिता जगत में भी शोक छाया हुआ है मसरूर अहमद मिलनसार व्यक्ति थे जिसने भी उनके निधन की खबर सुनी उन्हें श्रद्धांजलि देने उनके निवास पर पहुंच गया।







