Home / News / पटना मुख्यालय में पुलिस सम्मान समारोह, 10 पदाधिकारी सम्मानित

पटना मुख्यालय में पुलिस सम्मान समारोह, 10 पदाधिकारी सम्मानित

रिपोर्ट :- चंद्रकिशोर पासवान

पटना। बिहार पुलिस मुख्यालय परिसर में शुक्रवार को आयोजित सम्मान समारोह में बिहार मद्यनिषेध इकाई, पटना के 10 पुलिस पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने कहा कि बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम, 2016 के तहत प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी को प्रभावी रूप से लागू करने में इन पदाधिकारियों और कर्मियों ने सराहनीय कार्य किया है समारोह में विशेष अभियान दल के सदस्यों, चालक कर्मियों एवं तकनीकी शाखा के कर्मियों को भी नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एडीजी सीआईडी परसनाथ, एडीजी मद्यनिषेध अमित कुमार जैन, डीआईजी सारण निलेश कुमार, डीआईजी मद्यनिषेध राशिद जामा और एसपी प्रोहिबिशन राजेश कुमार भी मौजूद रहे।

Tagged:
[post-views]
Share
Now