बांका में मतदाता जागरूकता अभियान नवदीप शुक्ला
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी, बांका के निर्देशानुसार, जिले के सभी प्रखंडों में SVEEP कार्यक्रम के तहत व्यापक मतदाता जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है।
इस अभियान के अंतर्गत जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया है कि प्रत्येक प्रखंड एवं विद्यालय/महाविद्यालय स्तर पर मतदाता जागरूकता क्लब का गठन किया जाए तथा रैलियाँ, सांस्कृतिक कार्यक्रम, वाद-विवाद प्रतियोगिता, रचनात्मक पोस्टर एवं निबंध लेखन जैसी विविध गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया जाए।
विशेष रूप से कम मतदान प्रतिशत वाले क्षेत्रों में इस अभियान पर विशेष बल दिया जा रहा है, ताकि वहां मतदान का प्रतिशत बढ़ाया जा सके। नोडल पदाधिकारी (SVEEP) को यह सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है कि सभी कार्यक्रमों की नियमित समीक्षा कर प्रभावी कार्ययोजना बनाई जाए और अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार के माध्यम से मतदाताओं को मतदान का महत्व समझाया जाए।
इसी क्रम में आज SVEEP कार्यक्रम के तहत फुल्लीडुमर प्रखंड में मतदाता जागरूकता संबंधी गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इस अवसर पर पी.एस. संख्या 179 मिडिल स्कूल केन्दुआर (लेफ्ट विंग), पी.एस. संख्या 180 मिडिल स्कूल केन्दुआर (राइट विंग) तथा पी.एस. संख्या 165 मिडिल स्कूल दिमाई में मतदाता जागरूकता क्लब का गठन किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के महत्व से अवगत कराया गया और उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। मनोरंजन प्रसाद, ब्यूरो चीफ, बांका।








