Home / News / पीएचसी गढ़पुरा में पीएमएसएमए शिविर, 110 गर्भवती महिलाओं की हुई प्रसव पूर्व जांच

पीएचसी गढ़पुरा में पीएमएसएमए शिविर, 110 गर्भवती महिलाओं की हुई प्रसव पूर्व जांच

गढ़पुरा (बेगूसराय), संवाददाता। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) गढ़पुरा में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान PMSMA के तहत विशेष प्रसव पूर्व जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 110 गर्भवती महिलाओं का चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच के दौरान गर्भवती महिलाओं का रक्तचाप, हीमोग्लोबिन, वजन, रक्त एवं मूत्र की आवश्यक जांच की गई। यह जांच लैब टेक्नीशियन रविंद्र कुमार एवं एएनएम सोना कुमारी द्वारा की गई। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी नीतू सिन्हा ने सुरक्षित मातृत्व, संतुलित आहार और नियमित प्रसव पूर्व जांच के महत्व पर महिलाओं को आवश्यक परामर्श दिया। शिविर में जांच के दौरान 12 गर्भवती महिलाओं को उच्च जोखिम हाई रिस्क की श्रेणी में चिन्हित किया गया। इन महिलाओं के लिए विशेष निगरानी, नियमित फॉलो-अप, आवश्यक उपचार तथा जरूरत पड़ने पर उच्च स्वास्थ्य संस्थान में समय पर रेफरल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नेहाल फारूक ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का उद्देश्य प्रत्येक गर्भवती महिला को गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा गर्भावस्था के दौरान होने वाली जटिलताओं की समय रहते पहचान कर मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाना है। उन्होंने सभी गर्भवती महिलाओं से नियमित प्रसव पूर्व जांच कराने एवं संस्थागत प्रसव को प्राथमिकता देने की अपील की।
शिविर को सफल बनाने में डॉ. अमरेश कुमार, डॉ. रामप्रीत राम, एएनएम निशा भारती, बीना कुमारी, चित्तरेखा, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी रुकसार खातून, आशा फैसिलिटेटर कुमकुम देवी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now