हाल ही में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और अमेरिका के रिश्तों को लेकर कुछ बातें कही थीं, जिनमें एक तरफ उन्होंने ये कहा कि “हमने भारत को चीन के हाथों खो दिया है”, तो वहीं दूसरी तरफ उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना अच्छा दोस्त बताते हुए ये भी कहा कि भारत और अमेरिका के बीच रिश्ते हमेशा मजबूत रहेंगे।

ट्रंप के इन बयानों के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए ट्रंप का शुक्रिया अदा किया और कहा कि वो उनकी भावनाओं की इज्जत करते हैं। पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा कि भारत और अमेरिका के बीच एक मजबूत और दूरदर्शी साझेदारी है, जो सिर्फ दो देशों के रिश्ते नहीं, बल्कि एक वैश्विक सहयोग का प्रतीक है। उन्होंने कहा, “मैं राष्ट्रपति ट्रंप की भावनाओं और हमारे रिश्तों को लेकर उनके सकारात्मक नजरिए की सराहना करता हूं। भारत और अमेरिका के बीच जो साझेदारी है, वह बहुत ही व्यापक, भरोसेमंद और भविष्य की सोच रखने वाली है।”

बता दे की ट्रंप और मोदी के इन बयानों से साफ है कि भले ही राजनीतिक राय अलग-अलग हो, लेकिन दोनों नेताओं के बीच व्यक्तिगत संबंध और दोनों देशों के बीच साझेदारी अब भी गहरी और मजबूत बनी हुई है।






