Home / News / सीतापुर पहुंचे भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत…

सीतापुर पहुंचे भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत…

सीतापुर। भारतीय जनता पार्टी अवध क्षेत्र के नवनियुक्त अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का सीतापुर प्रथम आगमन हुआ इस आगमन पर कार्यकर्ताओं में विशेष जोस देखा गया जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं में अटरिया, सिधौली ,कमलापुर स्थित कोठी ढाबा जहां विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष व निवर्तमान सांसद राजेश वर्मा व बिसवां विधायक निर्मल वर्मा के नेतृत्व में विशाल स्वागत समारोह रखा गया तदुपरात जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला के नेतृत्व में जिला पदाधिकारी जनप्रतिनिधियों पूर्व पदाधिकारियों व कार्य समिति सदस्यों द्वारा क्षेत्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी ने भारतीय जनता पार्टी मे कार्यकर्ता पूंजी है हर पदाधिकारी पहले एक कार्यकर्ता है और कार्यकर्ता भाव हम सब के लिए अहम है। उन्होंने संगठन के चल रहे कार्यों की गहन समीक्षा की आगामी कार्यक्रमों जिसमें बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की चल रही तैयारियों की जानकारी जिला अध्यक्ष व पदाधिकारी से ली। उन्होंने प्रत्येक कार्यकर्ता से 2027 के चुनाव में तन मन धन से लगने एवं पार्टी के दिशा निर्देशों के अनुसार अभियानों को पूर्ण करने का वचन लिया।
जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया कि हम सबके लिए बड़ा गौरव का विषय है कि आज हमारे नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष जी का प्रथम दौरा हमारे जनपद में है जिला अध्यक्ष ने बताया कि वह क्षेत्रीय अध्यक्ष को विश्वास दिलाते हैं कि सीतापुर जिला प्रत्येक अभियान में अपनी मेहनत से अपना अहम स्थान प्राप्त करेगा एवं क्षेत्र एवं प्रदेश के निर्देशों के अनुसार अनुशासन में रहते हुए हम पार्टी का संपूर्ण कार्य करके जिले की 9 सीटों पर कमल खिलाने का कार्य करेंगे।। जिला प्रभारी नीरज सिंह आयोजित कार्यक्रम में आए हुए अतिथि एवं कार्यकर्ताओं का धन्यवाद एवं आभार जताया। इसके पश्चात क्षेत्रीय अध्यक्ष ने नैमिषारण्य पहुंचकर जगत जननी मां का पूजन अर्चन किया। एवं संतों का सम्मान किया।।


कार्यक्रम का संचालन नैमिष रत्न तिवारी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर गुरु विधायक सेवता ज्ञान तिवारी विधायक महमूदाबाद आशा मौर्य विधायक मिश्रिख रामकृष्णभार्गव एमएलसी पवन सिंह चौहान महोली विधायक शशांक त्रिवेदी लहरपुर निवर्तमान विधायक सुनील वर्मा क्षेत्रीय महामंत्री नीरज वर्मा पूर्व एमएलसी भरत त्रिपाठी पूर्व जिला अध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा पूर्व जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता राष्ट्रीय परिषद सदस्य राकेश त्रिपाठी जिला पंचायत अध्यक्ष श्रद्धा सागर सहित पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष एवं अपेक्षित गण उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: अखिलेश गौतम

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now