इंटरनेशनल ब्यूरो
पाकिस्तान से प्यार का एक ऐसा उदाहरण सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे जब कोई किसी को दिल से प्यार करता है तो इंसान न अमीरी, गरीबी को देखता है और न ही उम्र को देखता है। यहां एक 83 साल की बुजुर्ग महिला ने 28 साल के युवक को अपना दिल दे बैठी है।
यहीं नहीं दुल्हन बनने वाली महिला की उम्र 83 साल है और वह दूसरे देश की रहने वाली है। अपने 28 साल के प्रेमी से शादी के लिए वह पाकिस्तान पहुंची, जहां दोनों का निकाह किया।
पाकिस्तान के हाफजाबाद के काजीपुर में विदेशी बुजुर्ग महिला और 28 साल के हाफिज नदीम की शादी एक साल पहले नवंबर 2021 में धूमधाम से हुई। शादी के बाद दोनों एक साथ काफी खुश हैं। शादी के एक साल बाद कपल का अब एक इंटरव्यू भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों कई सवालों के खुलकर जवाब देते हुए नजर आ रहे हैं।
पोलैंड की रहने वाली है महिला
महिला को 28 साल के हाफिज नदीम से प्यार हुआ, वह पाकिस्तान नहीं बल्कि पोलैंड की रहने वाली थी। दोनों की सोशल मीडिया के जरिए मुलाकात हुई, फिर इश्क हुआ, जो ऐसा परवान चढ़ा कि एक साथ रहने के लिए वादे कर लिए। जब सब्र नहीं हुआ तो महिला पाकिस्तान पहुंची और दोनों ने समाज के अनुसार आगे बढ़ते हुए निकाह कर लिया।
फेसबुक ने बना दी जोड़ी
दोनों की फेसबुक पर ही मुलाकात हुई। फेसबुक पर चैटिंग के दौरान बात बढ़ने लगी। धीरे-धीरे दोनों को प्यार हो गया और उम्र की हर सीमा को पीछे छोड़कर एक दूसरे के साथ जीने-मरने की कसम खा ली। प्यार पाने के लिए महिला पाकिस्तान आ गई।