14 सितंबर, 2025 को एशिया कप के ग्रुप स्टेज में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से एकतरफा मात दी। मैच के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ भी नहीं मिलाया, और ये बात पाकिस्तान में हंगामा बन गई।
इसी बीच, पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद युसूफ ने लाइव टीवी पर टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए अपशब्द इस्तेमाल किए। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
युसूफ का लाइव टीवी विवाद
एंकर ने बार-बार युसूफ से कहा कि खिलाड़ी का नाम सूर्यकुमार यादव है, लेकिन युसूफ ने गलत नाम लेते हुए अपशब्द बोलना जारी रखा। उन्होंने यह भी कहा कि भारत “शर्म महसूस कर रहा है” और जीतने के लिए किसी भी तरह की चाल चल रहा है, जैसे अंपायर और रैफरी को साथ लेकर फायदा उठाना।
इस सब से साफ हो गया कि भारत से मिली हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी पूरी तरह बौखलाए हुए हैं।
भारत की टीम सुपर-4 में
ग्रुप स्टेज में दो जीत के साथ टीम इंडिया अब सुपर-4 में पहुँच चुकी है, जबकि पाकिस्तान को सुपर-4 में जगह बनाने के लिए 17 सितंबर को होने वाले मैच में जीत हासिल करनी होगी।
अगला भारत-पाकिस्तान मैच
अगर दोनों टीमें सुपर-4 में पहुँचती हैं, तो फैंस को 21 सितंबर को भारत-पाकिस्तान का मुकाबला देखने को मिलेगा। एशिया कप 2025 में भारत फिलहाल काफी मजबूत नजर आ रहा है और फाइनल में जगह लगभग पक्की है। वहीं पाकिस्तान के लिए सबकुछ अभी अनिश्चित है।






