जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा लोक अदालत का आयोजन

बांका में 14 दिसंबर 2024 को NLSA तथा BLSA के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश निखिलेश कुमार त्रिपाठी एवं जिला पदाधिकारी, बांका अंशुल कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला पदाधिकारी द्वारा आपने संबोधन में लोक अदालत की महत्ता बताई गई। लोक अदालत में बेंच का गठन किया गया तथा विभिन्न विभाग तथा इकाई के लंबित मामले सुलझायें गये। लोक अदालत में बीएसएनल, विद्युत, बैंकिंग, खनिज , वन आदि से संबंधित विवाद का निपटारा किया गया। लोक अदालत में में 11,349 मामलों को लिया गया, जिसमें से 9,188 मामलों का निपटारा किया गया। इससे कुल 8.9 करोड़ की राशि का सेटलमेंट किया गया।
इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार राजेश कुमार, पुलिस कप्तान डॉक्टर सत्य प्रकाश, सहित अन्य उपस्थित थे। मनोरंजन प्रसाद, ब्यूरो चीफ, बांका।

Share
Now