Home / Updates / “पत्नी की हत्या के बाद पहुंचा श्मशान, आग लगाने ही वाला था… पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा!”

“पत्नी की हत्या के बाद पहुंचा श्मशान, आग लगाने ही वाला था… पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा!”

हातोद क्षेत्र के कांकरिया पाल गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 29 वर्षीय धर्मेंद्र चंद्रीवाल ने गुस्से और टूटे भरोसे के बीच अपनी पत्नी पूजा की तलवार से गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के बाद वह शव को साड़ी में लपेटकर श्मशान ले गया। वहां चुपचाप चिता सजाई, मगर लकड़ियों में सीलन थी—आग नहीं लगी। उसी वक्त पुलिस मौके पर पहुंची और धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी (ग्रामीण) हितिका वासल के मुताबिक, धर्मेंद्र ई-रिक्शा चलाता है। बताया गया कि पूजा का गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध था और वह अक्सर उससे फोन पर बात करती थी। कुछ समय पहले वह बिना बताए घर छोड़ गई थी, जिस पर धर्मेंद्र ने गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। लौटने के बाद दोनों साथ रह तो रहे थे, लेकिन मन में छिपी तल्खी ने अंतत: एक भयानक मोड़ ले लिया।

पति का गुस्सा बना पत्नी की मौत का कारण

धर्मेंद्र और पूजा के बीच एक छोटी सी बात पर बड़ा विवाद हो गया। पूजा फोन पर किसी से बात कर रही थी, जिसे देखकर धर्मेंद्र भड़क गए। दोनों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि धर्मेंद्र ने गुस्से में आकर तलवार से पूजा पर हमला कर दिया। पूजा की गर्दन पर वार हुआ और वह बेहोश हो गई।
धर्मेंद्र ने जब देखा कि पूजा की हालत गंभीर है, तो उसने फिर से तलवार से वार किया, जिससे पूजा की मौत हो गई। इसके बाद धर्मेंद्र ने सबूत मिटाने की कोशिश की। उसने खून साफ किया और पूजा के शव को एक साड़ी और चादर में लपेट लिया।
धर्मेंद्र ने शव को अपने ई-रिक्शा में रखा और गांव से बाहर बने श्मशान घाट ले गया। वहां उसने चिता बनाने के लिए कंडे और लकड़ियां इकट्ठा कीं। लेकिन जब उसने शव को आग लगाने की कोशिश की, तो माचिस सीलन के कारण नहीं जली। धर्मेंद्र ने हार नहीं मानी और दोबारा पेट्रोल और माचिस लेकर आया।
तभी गांव के चौकीदार सुरेश की नजर उस पर पड़ी। सुरेश ने धर्मेंद्र से पूछा कि वह श्मशान घाट पर क्या कर रहा है। धर्मेंद्र ने बताया कि उसकी पत्नी की मौत हो गई है और वह उसे जलाने आया है। लेकिन सुरेश को यह बात हजम नहीं हुई और उन्होंने सरपंच सोहन पटेल को सूचना दे दी।
सरपंच की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। टीआई संगीता सोलंकी, एसआई मिथिलेश बाजपेई और एएसआई संजय यादव ने अपनी टीम के साथ घटनास्थल की जांच की और धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने धर्मेंद्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी

Tagged:
[post-views]
Share
Now