कौशाम्बी जिले में ग्रामीणों को झांसे में लेकर बैंको में खाता खुलवाकर आनलाइन फ्रॉड मामले का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है,पुलिस ने कौशाम्बी और हरियाणा के दो साइबर अपराधियों को अरेस्ट किया है,पुलिस ने साइबर अपराधियों के पास से एक थार गाड़ी,3 मोबाइल,कई बैंकों की चेकबुक,17 सिम,21 ATM और गाड़ियों की फर्जी नंबर प्लेट बरामद किया है।पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अन्य जानकारी में जुटी हुई है।
एसपी राजेश कुमार ने प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा करते हुए बताया कि कल बुधवार को थाना मंझनपुर पर विद्या सागर पुत्र छोटेलाल यादव निवासी अल्पी का पूरा थाना सैनी ने सूचना दी थी कि संजय पुत्र राम बालक सरोज निवासी बरईसा थाना पश्चिम शरीरा ने धोखा देकर इण्डियन ओवर सीज बैंक मंझनपुर में खाता खुलवाया और धोखे से मेरा एटीएम कार्ड व सिम कार्ड लेकर मेरे खाते से ऑनलाइन गलत पैसे का (लगभग 12 लाख) भुगतान किया है।
रिपोर्ट : मुज़फ्फर






