रिपोर्ट :- चंद्रकीशोर पासवन
नावकोठी (बेगूसराय ) l बिहार बदलो अभियान के तहत जन सुराज का नावकोठी के एपीएस प्लस टू स्कूल के खेल मैदान में 6 अगस्त को विशाल रैली का आयोजन किया जायेगा. इसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है.दर्जनाधिक प्रचार गाड़ियां प्रखंड के गली मुहल्ले में जनसुराज अभियान के स्लोगन से वातावरण निर्माण कर रहे हैं.बखरी के पूर्व डीएससी रामचंद्र राम,बखरी के प्रमुख शिवचन्द्र पासवान, डॉ संजय पासवान के नेतृत्व में कार्यकर्ता घूम-घूम कर बैठक कर रहे हैं.सभा स्थल पर जनसुराज मुख्यालय से बांस बल्ला और मंच कुर्सी आदि के व्यवस्था के लिए ट्रक से सामान उतारे जा रहे हैं.मौसम के प्रतिकूल होने के बावजूद कार्यकर्ता पानी में भी खड़े होकर कार्य को अंजाम दे रहे हैं.रविवार को डाॅ संजय पासवान ने बताया कि इस सभा में बिहार के पुनर्निर्माण हेतु प्रशांत किशोर के बिहार बदलो अभियान के तहत जन सभा का आयोजन किया गया है.इसमें जिले भर के लगभग 20हजार कार्यकर्ता भाग लेंगे.उन्होंने बताया की शिक्षा में आमूल चूल परिवर्तन,भ्रष्टाचार को जड़ से मिटाने एवं बिहार के चहुंमुखी विकास के लिए प्रशांत किशोर के इस अभियान में आम लोगों की भारी भागीदारी होगी. इस अवसर पर जनसुराज के युवा प्रखंड अध्यक्ष अमित कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता सक्रिय थे.






