Home / Updates / आठ राज्यों के विधानसभा सीटों के उपचुनाव के परिणाम भी आए सामने जाने किसने मारी बाजी….

आठ राज्यों के विधानसभा सीटों के उपचुनाव के परिणाम भी आए सामने जाने किसने मारी बाजी….

देश के 7 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों के उपचुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं। कई जगहों पर सत्ता संतुलन बदल गया है। राजस्थान की अंता (बारां) सीट कांग्रेस के प्रमोद जैन भाया ने भाजपा उम्मीदवार मोरपाल सुमन को 15,594 वोटों से हराकर जीत ली।तेलंगाना की जुबली हिल्स सीट पर कांग्रेस के नवीन यादव ने 24,729 वोटों से जीत दर्ज की। यह सीट पहले बीआरएस के पास थी। पंजाब की तरनतारन सीट पर आम आदमी पार्टी ने अपना कब्जा बरकरार रखा।

यहां एएपी के हरमीत सिंह संधू 12,091 वोटों से विजयी रहे। झारखंड की घाटशिला सीट पर झामुमो के सोमेश चंद्र सोरेन ने भाजपा के बाबूलाल सोरेन को 38,601 वोटों से हराया। जम्मू-कश्मीर में नगरोटा से भाजपा की देवयानी राणा और बडगाम से पीडीपी के आगा सैयद मुंतजिर मेहदी विजयी रहे। ओडिशा की नुआपाड़ा सीट पर भाजपा के जय ढोलकिया ने जीत हासिल की, जबकि मिजोरम की डम्पा सीट पर मिजो नेशनल फ्रंट के डॉ. आर. ललथंगलियाना विजेता बने। इन नतीजों में कांग्रेस को दो, भाजपा को तीन, आम आदमी पार्टी, झामुमो और एमएनएफ को एक-एक सीट मिली है।

रिपोर्ट : ज्योति नौटियाल

Tagged:
[post-views]
Share
Now