यमन की जेल में मौत की सजा काट रही भारतीय नर्स निमिषा प्रिया के जीवन में अब उम्मीद की एक नई किरण जगी है। ईसाई धर्म प्रचारक और ग्लोबल पीस इनिशिएटिव के संस्थापक डॉ. केए पॉल ने एक भावुक वीडियो संदेश में दावा किया है कि निमिषा की मौत की सजा रद्द कर दी गई है और वह जल्द ही भारत लौट सकेंगी। डॉ. पॉल ने बताया कि यमन के नेताओं ने पिछले 10 दिनों में दिन-रात मेहनत की और यह फैसला भगवान के आशीर्वाद से संभव हो सका। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने निमिषा की रिहाई के लिए राजनयिक प्रयास किए।
बता दे की भारत सरकार भी पीछे नहीं रही। विदेश मंत्रालय ने न सिर्फ कानूनी मदद मुहैया कराई, बल्कि शरिया कानून के तहत माफी दिलाने की कोशिशों में भी सक्रिय भूमिका निभाई। एक मां, एक बेटी, और एक भारतीय नागरिक के तौर पर निमिषा की वापसी की ये उम्मीदें उनके परिवार और पूरे देश के लिए राहत की खबर हैं। अब सबकी निगाहें इस पर टिकी हैं कि वह सुरक्षित घर कब लौटेंगी।






