पुणे में एक 22 साल की आईटी प्रोफेशनल महिला ने 3 जुलाई को पुलिस में शिकायत की थी कि एक डिलीवरी एजेंट ने 2 जुलाई को उसके फ्लैट में जबरदस्ती घुसकर, स्प्रे से बेहोश करके उसका रेप किया और सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर शेयर करने की धमकी दी। लेकिन पुलिस की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पता चला कि डिलीवरी एजेंट महिला का दोस्त था और वह उसकी मर्जी से फ्लैट में आया था। फोन चैट, बातचीत और महिला के व्यवहार जैसे सबूतों से साफ हुआ कि रेप का आरोप झूठा था। अब पुलिस ने उल्टा महिला के खिलाफ ही असंज्ञेय मामला दर्ज कर लिया है।






