ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में निक्की भाटी की मौत के मामले में चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। प्रारंभ में इसे सिलेंडर ब्लास्ट बताया गया था, लेकिन पुलिस जांच में दहेज हत्या की आशंका जताई जा रही है। आरोप है कि पति विपिन ने अपनी मां दया के साथ मिलकर निक्की को जलाकर मार डाला। घटना के दिन उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां परिजनों ने सिलेंडर फटने का हवाला दिया, और अस्पताल रिपोर्ट में भी यही दर्ज हुआ। लेकिन क्राइम सीन से सिलेंडर फटने के कोई सबूत नहीं मिले, जबकि ज्वलनशील पदार्थ ‘थिनर’ बरामद हुआ। पुलिस ने अब CCTV फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और डॉक्टरों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे।
ALSO READ : https://expressnewslive.tv/jammu-katra-rail-service-stalled-58-trains-cancelled-cm-omar-appeals-to-pm-modi/
निक्की के पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही निक्की को 35 लाख के दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। इस मांग को पूरा करने के लिए एक बुलेट बाइक भी दी गई, फिर भी मारपीट और अत्याचार बंद नहीं हुए। मामला तब और बिगड़ा जब निक्की ने अपने पति को एक अन्य महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया, जिसके बाद दोनों में बातचीत बंद हो गई थी। घटना के दिन निक्की बुरी तरह झुलस गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पीड़ित परिवार ने पति विपिन, जेठ रोहित, सास दया और ससुर सतवीर के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं और न्याय की मांग की है।






