रिपोर्ट संजय मिश्रा
चित्रकूट – जनपद चित्रकूट के डाक बंगले पर भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित की गई , जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में व्यापार प्रकोष्ठ क्षेत्रीय सह संयोजक पंकज_त्रिपाठी उपस्थित रहे।
जिसमें देश में निर्मित वस्तुओं के व्यापार को प्रोत्साहन देने अर्थात स्वदेशी अपनाने और एक राष्ट्र एक चुनाव आदि के विषय को लेकर संवाद किया गया। मुख्य अतिथि पंकज त्रिपाठी ने कार्यकर्ता संबोधित करते हुए कहा की भारत देश को सुदृढ़ समद्धएवं स्वावलंबी बनाने में व्यापार में सभ्यता परख स्वदेशी समान के माध्यम से आर्थिक विकास के नवीन आयाम स्थापित करने की वर्तमान समय में संकल्प की जरुरत और है। प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी जी की आर्थिक नीतियों को जन-जन् तक पहुंचाने के लिए भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ को सभी व्यापारी समुदाय के बीच समन्वय स्थापित कर कार्यक्रमों के माध्यम से जिम्मेदारी का निर्वाह करने से व्यापारियों में अपना सतत जनाधार तेजी से बढ़ेगा और प्रदेश में व्यापारियों का झुकाव भाजपा के पक्ष में होगा। प्रकोष्ठ पदाधिकारी द्वारा सराहा गया , निरंतर संवाद और संपर्क तथा बैठकों के माध्यम से समन्वय का स्थापित होना बहुत आवश्यक है।
व्यापारी नेता राजीव अग्रवाल ज ने कहा कि भारत में आत्मनिर्भर बनने की अपार संभावनाएँ हैं। अब ज़रूरत है एक राष्ट्रीय संकल्प की, जो स्वदेशी उत्पादों को राष्ट्र सेवा के रूप में इस्तेमाल करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाए
पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा ने कहा की महात्मा गांधी के स्वदेशी आंदोलन से तुलना करते हुए, कि स्वदेशी उत्पादों को एक जन आंदोलन के रूप में बढ़ावा देने से न केवल स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि भारत के आर्थिक उत्थान को कमज़ोर करने की कोशिश कर रहे देशों को एक कड़ा संदेश भी जाएगा।
जिला महामंत्री आलोक पाण्डेय ने व्यापारी बन्धुओं से संवाद करते हुए कहा कि भाजपा की मोदी सरकार भारत को विश्व की आर्थिक महाशक्ति बनाने के लिए संकल्पित प्रयास कर रही है। आज भारत विश्व की चौथी आर्थिक महाशक्ति है। भारत को यहां तक पहुंचाने में आप सबका महती योगदान है। हम सबको भारतीय उत्सवों को आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्पोत्सव बनाना है। आप सब व्यापारी अपने लोकल एरिया में जो उत्पाद बन रहे हैं उन्हे बाजार उपलब्ध करावें। वोकल फॉर लोकल ही हम सबका मंत्र हो। स्वदेशी और मेक इन इण्डिया हम सबका संकल्प हो।आभार व्यक्त करते हुए भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सहसंयोजक श्री सुनील द्विवेदी जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने भाषण में कहा था की आत्मनिर्भरता पर जोर दिया था. भारत को एक आत्मनिर्भर, विकसित और समृद्ध देश बनाने के लिए स्वदेशी को बढ़ावा देने के उनके आह्वान को आगे बढ़ाने में योगदान देना है ।कार्यक्रम का कुशल संचालन जिला महामंत्री राजेश जायसवाल ने किया।
इस मौके पर कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, गुलाब गुप्ता, ओम केसरवानी , ओम प्रकाश साहू, सतीश मिश्रा , ब्रजेश त्रिपाठी, विष्णु गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी अर्पित जायसवाल, नगर अध्यक्ष रवि गुप्ता, रामसागर चतुर्वेदी, सुरेश मिश्रा, शिवम केशरवानी, रामनारायण जायसवाल, राजीव अग्रवाल, आदि मौजूद रहे।






