सागर (मध्यप्रदेश)
लाल साहब लोधी
सागर 27 जून 2026
कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल द्वारा जिले की शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करने हेतु समस्त एसडीएम को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि शासकीय भूमि पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समस्त एसडीएम शासकीय भूमि पर से अवैध कब्जा एवं अतिक्रमण से मुक्त करने की कार्यवाही सुनिश्चित करें।
इसी क्रम में कलेक्टर श्रीमती पाल के निर्देशनुसार ग्राम बारछा में शासकीय भूमि खसरा नं 572,1रकवा क्र 10.12,11.35 कुल रकवा 21.47हे अनुमानित कीमत लगभग 2.5करोड़ रुपए की भूमि पर बुलडोजर की कार्यवाही करते हुए भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
उक्त कार्यवाही के दौरान मौके पर तहसीलदार श्री राहुल गौड़, एवं पटवारी श्री विजय पाठक उपस्थित रहे।
अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग निरोधक दिवस पर नशा मुक्त भारत जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी निरोधक दिवस (26 जून 2026) के अवसर पर नशा मुक्त भारत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गायत्री परिवार सागर एवं सामाजिक न्याय विभाग सागर के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्ति जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में शांतिकुंज हरिद्वार से प्रसारित प्रेरणादायी कार्यक्रम का सामूहिक रूप से लाइव प्रसारण देखा गया। गायत्री परिवार के वरिष्ठ परिजन, युवा, पुस्तकालय के भाई-बहन, सामाजिक न्याय विभाग से जिला दंडाधिकारी श्री डी.एस. यादव एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के समापन पर युवाओं ने नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकालकर समाज को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। आयोजकों ने कहा कि नशा मुक्त भारत हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है और ऐसे कार्यक्रमों से जनचेतना बढ़ाने का प्रयास जारी रहेगा।








