बरेली। थाना सिरौली पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को 28 किलो 802 ग्राम अवैध डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है, जबकि उसका भाई मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।
पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह मुखबिर की सूचना पर ग्राम रुखाड़ा मोड़ के पास घेराबंदी की गई। ग्राम मुगलपुर प्रथम निवासी 22 वर्षीय यादराम पुत्र बुद्धसेन को दो बोरों में 28.802 किलोग्राम डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं उसका भाई सुरेश पुलिस को देखकर फरार हो गया। बरामदगी के आधार पर थाना सिरौली में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पूछताछ में यादराम ने बताया कि वह अपने भाई सुरेश के साथ अधिक मुनाफा कमाने के उद्देश्य से डोडा पोस्त बेचने जा रहा था। पुलिस को देखकर सुरेश भाग निकला, जबकि वह पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
28.8 किलो डोडा पोस्त के साथ युवक गिरफ्तार, भाई फरार






